ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अनिल कुमार झा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

बिहार न्यूज
दरभंगा में RJD की बड़ी जीत
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा हुई. उन्हें 25,406 वोट मिले, जबकि NDA प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 21,396 वोट मिले। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। 


दरभंगा स्नातक सीट पर करीब 60 घंटे तक चली मतगणना की प्रक्रिया आखिरकार समाप्त हो गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अनिल कुमार झा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।


प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि सभी सहयोगी कर्मियों के साथ दरभंगा के DM कौशल कुमार, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, मधुबनी के DM आनंद शर्मा और समस्तीपुर के DM रोशन कुशवाहा के सहयोग से मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया। 


प्रमंडलीय आयुक्त से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुमार झा को कुल 25,406 वोट मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 21,396 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनिल कुमार झा ने सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों के अंतर से हराया। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।


आयुक्त ने आधिकारिक रूप से अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।