ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अरवल: हत्या के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, 30 दिन में सरेंडर का आदेश

बिहार के अरवल जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों संतोष पासवान और उनकी पत्नी रिंकू देवी के घर पर कोर्ट के आदेश पर इस्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि 30 दिनों में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इनके घर पर इस्तेहार चिपकाया गया है और 30 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा गया है। 30 दिनों के अंदर यदि आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामला अरवल जिले के चौरम थाना क्षेत्र के कुद्रासी गांव का है जहां हत्या की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। 


फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार के नेतृत्व में रविवार को आरोपियों के घर इस्तेहार चिपकाया गया। जानकारी के मुताबिक रामपुर चौरम थाना कांड संख्या 41/25 के अभियुक्त संतोष पासवान, पिता महेंद्र पासवान, और उनकी पत्नी रिंकू देवी, पति संतोष पासवान, लंबे समय से फरार चल रहे हैं।


इन दोनों पर हत्या के गंभीर आरोप हैं।थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर 27 जुलाई को कुद्रासी गांव स्थित उनके घर पर सार्वजनिक रूप से इस्तेहार चिपकाया गया है। इस नोटिस में साफ लिखा गया है कि दोनों आरोपी 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


थाना अध्यक्ष ने कहा कि फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि समय रहते ये आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति को जब्त करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पूरे थाना क्षेत्र में ऐसे मामलों में फरार अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता