ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटी, दो लापता; 18 लोग तैरकर बचे

फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 2 लोग लापता, 18 तैरकर बाहर निकले। नाव पीपा पुल से टकराई थी। SDRF और प्रशासन की तलाश जारी।

BIHAR
लापता की तलाश जारी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रविवार को पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन नदी के त्रिवेणी संगम घाट पर एक छोटी नाव पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग लापता हैं, जबकि करीब 18 लोगों ने तैरकर या नाव पकड़कर अपनी जान बचाई। लापता लोगों में एक 20 वर्षीय कांवरिया अभिषेक कुमार और एक 10 वर्षीय बालक मनीष कुमार शामिल हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोविंदपुर से समसपुर की ओर जा रही नाव पर कांवरियों और स्थानीय लोगों समेत करीब 20 यात्री सवार थे। नाव जैसे ही त्रिवेणी संगम घाट के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पीपा पुल के लोहे के पिलर से टकरा गई, जिससे नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाविक यात्रियों से पैसे लेने में व्यस्त था और ध्यान नहीं दे सका। लापता की पहचान अभिषेक कुमार (20 वर्ष), कराय परसुराय थाना क्षेत्र, नालंदा का रहने वाला है जो कांवर यात्रा पर निकला था वही मनीष कुमार (10 वर्ष), गोविंदपुर बाजार से अपने गांव समसपुर लौट रहा था। 


घटना की जानकारी मिलते ही फतुहा एसडीपीओ अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की खोज जारी है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है, जो जल्द ही बचाव अभियान में शामिल होगी।यह वही जगह है जहां 1889 में बना अंग्रेजों का पुराना लोहे का पुल चार साल पहले ध्वस्त हो गया था। नया पुल अभी तक बनना शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोग मजबूरन नाव से नदी पार करते हैं। 200 मीटर का सफर अब नाव के बिना 2 किमी लंबा हो जाता है, जिससे नाव यात्रा का जोखिम बढ़ गया है।

टैग्स