ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Patna News: ‘डॉग बाबू’ नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर मामला, DM ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

Patna News: पटना के मसौढ़ी अंचल में 'डॉग बाबू' नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी होने का गंभीर मामला सामने आया, जिसे तुरंत रद्द कर दिया गया। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

Patna News
पटना न्यूज
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के मसौढ़ी अंचल में ‘डॉग बाबू’ नाम से निवास प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का अजीबोगरीब और गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, संबंधित प्रमाण पत्र को तुरंत रद्द कर दिया गया।


पटना के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही और फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय थाना में आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले राजस्व पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को इस पूरे मामले की गहन और विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


मामले की जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए गए कर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि अन्य लोग इस तरह की हरकत करने से डरें।