पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Nov-2023 03:24 PM
By Tahsin Ali
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीपावली की खुशियां देखते ही देखते रौशनी से अंधेरे में बदल गयी। यहां पटाखे की चिंगारी ने आग से तबाही मचा दी। इस भीषण आग की चपेट मे आने से चार परिवार के घर जल कर राख हो गए। जिससे लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मल्लाह टोली पंचायत के वार्ड नंबर 13 के डंगराह मे दीपावली की शाम पटाखे जलाने के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आगलगी में चार परिवारों के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं, इस अगलगी में घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, लकड़ी के फर्निचर, गहने, तथा तीन लाख नगदी समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहिरुददीन ने बताया कि- दीपावली के शाम पठाखे जलाने के दौरान चिंगारी घर पर आकर गिरने से यह हादसा हुआ है । जिसके चपटे मे लगभग चार परिवार का घर जल कर राख हो गया है । पीड़ित परिवार मे अब्दुल खालिक, शहबाज आलम, अनजार आलम और खैरून निशा का घर शामिल ह ।
उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चार परिवार का घर जल कर राख के ढेर मे तब्दील हो चुका था। आग लगने के बाद घर के लोगों ने अपने घरों से निकलकर किसी तरह से अपनी अपनी जान बचाई। इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि, इस अगलगी की घटना पर अग्निशामन वाहन को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाया गया । जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा की कितना घर इस अगलगी के चपेट में आए हैं।