BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
19-Sep-2020 02:25 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव से ठीक पहले हो रही नीतीश मंत्रिमंडल की बैठकों में युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला जा रहा है. शुक्रवार को हुई नीतीश की बैठक में बिहार सरकार के कई विभागों में पद सृजन की स्वीकृति मिली है. अलग-अलग विभागों में 1331 पदों पर बहाली होगी.
विकसित बिहार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत 5 जिलों नालंदा, सीवान, बांका, समस्तीपुर और रोहतास में खोले जाने वाले 5 फार्मेसी कॉलेजों के लिए कुल 95 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. इसके आलावा आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी के परिसर में सेंटर ऑफ़ फिलोसोफी की स्थापना और इसके संचालन के लिए निदेशक और समन्वयक के एक-एक पदों की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी और सेंटर ऑफ़ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी के लिए भी निदेशक और समन्वयक के एक-एक पदों यानी कि कुल 4 पोस्ट की स्वीकृति दी गई है.
नालंदा स्थित राजकीय दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए 178 पद और संलग्न शय्या के अस्पताल के लिए 144 पद यानी कि कुल 322 पदों की स्वीकृति दी गई है. पटना बांकीपुर स्थित डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए भी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए कुल 86 पदों की स्वीकृति दी गई है.
सात निश्चय योजना के अंतगर्त बिहार के विभिन्न संचालित एवं नव स्वीकृत मेडिकल हॉस्पिटल में खोले जाने वाले 16 और नालंदा में खोले जाने वाले 1 बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए कुल 812 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. चुनावी साल में कैबिनेट की इस बैठक में लोक वित् एवं आर्थिक निति केंद्र (CEPPF) के तहत पटना के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कोटि के 10 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है.