ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बिहार की इन महिलाओं को बड़ी सौगात: डबल इंजन सरकार हर महीने देगी...

बिहार की इन महिलाओं को बड़ी सौगात: डबल इंजन सरकार हर महीने देगी चार-चार हजार; ऐसे लें योजना का लाभ

30-Jul-2024 01:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की डबल इंजन सरकार उन महिलाओं को आर्थिक मदद दे रही है जिन महिलाओं के पति की या तो मौत हो चुकी है या फिर उनका तलाक हो गया है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण के लिए बिहार सरकार हर महीने चार-चार हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। एक परिवार में अधिक से अधिक दो नाबालिग बच्चे इसका लाभ ले सकते हैं। 


दरअसल, बिहार की डबल इंजन सरकार ऐसे बच्चों को आर्थिक मदद देगी जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग ने इस योजना की शुरुआत की है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है।


विभागीय मंत्री मदन सहनी की मानें तो सरकार का लक्ष्य है कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की अधिक से अधिक मदद की जाए। इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं के दो नाबालिग बच्चों को पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए हर महीने चार-चार हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। यह योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल सकेगा जो यहां की मूल निवासी हैं।


योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए तलाकशुदा या विधवा महिला को प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही साथ बच्चों की उम्र और निवास से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे। पात्र लाभार्थियों के खाते में सरकार की तरफ से हर महीने चार-चार हजार रूपए डाल दिए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को इस योजना के तहत मदद की जा सके।