ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट

Home / news / जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का: चेकिंग में पकड़ा गया भागलपुर...

जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का: चेकिंग में पकड़ा गया भागलपुर DTO का ड्राइवर, पुलिसवालों को दिखाई धौंस

13-Oct-2021 04:57 PM

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों पर्व त्यौहार का समय है. प्रशासन की टीम पूरे चाक-चौबंद के साथ सख्ती से नियम कानून को लागू में जुटी हुई है. ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग भी कर रही है. इसी बीच भागलपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जो हैरान करने वाली है. दरअसल पुलिस ने चेकिंग में एक शख्स को पकड़ा. उसने खुद को जिले के परिवहन पदाधिकारी का ड्राइवर बताकर गाड़ी को छुड़वा लिया. 


मामला भागलपुर जिले के कचहरी चौक का है. यहां मंगलवार को पुलिस ने दो बाइक सवारों को नियम तोड़ते पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों शख्स फाइन देने से बचना चाहते थे. दोनों ने कहा कि वे जिले के डीटीओ के ड्राइवर हैं, उन्हें छोड़ दिया जाये. वे अधिकारी के नाम पर धौंस दिखाने लगे. एक शख्स का नाम  मो. अरबाज खान बताया जा रहा है.


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों शख्स पुलिसवालों से उलझते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, वहां कई लोग मौजूद थे. उन्हीं लोगों में से किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया. 


बताया जा रहा है कि अफसर का धौंक दिखाने वाले दोनों युवकों का होश ठिकाने आ गया, जब पुलिस ने गाड़ी छोड़ने से साफ़ मना कर दिया. मामला बिगड़ते देख दोनों पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे और बाइक छोड़ने की गुहार करने लगे.  माफी मांगने के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को समझा बुझाकर छोड़ दिया.