BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
04-Feb-2021 11:47 AM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने D.EL.ED. पाठ्यक्रम सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष और सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में कुल 54,494 शामिल हुए थे जिनमें 46028 परीक्षार्थी सफल हुए. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि D.EL.ED. (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम, सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष और सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर परीक्षार्थी अपना रौल कोड एवं रौल नंबर अंकित करेंगे, जिसके बाद उन्हें रिजल्ट दिखेगा.
आपको बता दें कि D.EL.ED. (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम, सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष की परीक्षा 2 दिसम्बर से 08 दिसम्बर, 2020 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 30,992 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 22,526 परीक्षार्थी पास हुए हैं. वहीं D.EL.ED. (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम, सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 10 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2020 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 23,502 परिक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 19,742 परीक्षार्थी पास हुए हैं. नए पाठ्यक्रम के आधार पर यह पहला सत्र था, जिसका रिजल्ट समिति द्वारा बुधवार को जारी किया गया है.