ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / जाको राखे साईंया मार सके ना कोय : भीषण सड़क हादसे में कार...

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय : भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़े : बाल-बाल बचा पूरा परिवार

11-Jun-2024 02:45 PM

By First Bihar

SEOHAR : `जाको राखे साईंया मार सके न कोय`! यह कहावत आज शिवहर में सच साबित हो गया। शिवहर में मंगलवार को पूरे परिवार की जान बाल-बाल बच गई। भीषण सड़क हादसे में कार के परखचे उड़ गए लेकिन इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।


दरअसल, तरियानी की ओर तेज रफ्तार कार मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तरियानी थानाक्षेत्र के गौरी शंकर मठ के पास यह कार अनियंत्रित होकर सबसे पहले बिजली के पोल से जा टकराई और बाद में पोल को तोड़ते हुए पेड़ जा टकरा गई।


यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग दंग रह गए और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि गनीमत की बात रही कि कार में सवार एक ही परिवार के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित थे। किसी को हल्की चोट भी नहीं आई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा