Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध
15-Aug-2024 11:13 AM
By First Bihar
PATNA : मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में कल पटना हाईकोर्ट के तरफ से बरी कर दिया गया। इसके बाद इनके समर्थकों और परिवार के लोगों में ख़ुशी की लहर है। हर तरफ मिठाई बंट रहे हैं और पटाखे जल रह हैं। इसी बीच अब इस नई तस्वीर मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक के आवास से निकल कर सामने आई है। यहां विधायक के बड़े बेटे ने झंडा फहराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के पटना स्थिति आवास पर भी झंडोतोलन किया गया। अनंत सिंह के दोनों बेटों ने पिता के आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि, आज बहुत खुशी का दिन है। हम सभी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। साथ ही हमारे लिए ये मौका और खास हो गया है क्योंकि कल हमारे पिता जी को पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है अब जल्द ही वो हमारे बीच होंगे। इससे बढ़कर कोई भी ख़ुशी हमारे लिए नहीं हो सकती है।
अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि, उनके पिता उनके गर्व और शान हैं। वो कब से अपने पिता का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनके पिता उनके बीच आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे पिता 14 अगस्त को आजाद हो गए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। सत्य का जीत होता है। हमारे नेता 5 साल से जेल में थे अब वो हमारे बीच आ रहे हैं। तो हम लोगों के लिए ये सबसे खुशी की बात है।
बता दें कि, अनंत सिंह को कल पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह कल जेल से बाहर आ जाएंगे। उसके बाद वह दिल्ली जा सकते हैं। फिलहाल अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद भी जनता के बीच जाने में थोड़ा समय लेंगे। हालांकि , इस तरह के उनके नाम को लेकर लोगों के बिच ख़ुशी की लहर है उससे फैसला बदला भी जा सकता है।