ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार में दबंगों के हौसले बुलंद: मछली पकड़ने के विवाद में दारोगा को सरेआम पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह को सरपंच और समर्थकों ने सरेआम पीटा, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर गहन जांच शुरू की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला किया गया। यह घटना कटरा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह के साथ हुई है। विवाद स्थानीय सरपंच और उनके समर्थकों से जुड़ा था। घटना के बाद घायल दारोगा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।


दरअसल, पूरा मामला कटरा के बसंत गांव स्थित एक पोखर से संबंधित है। पोखर का वर्तमान टेंडर बुधकारा गांव के निवासी जितेंद्र सहनी के नाम पर है। इससे पहले यह टेंडर बंधपुरा पंचायत के वर्तमान सरपंच फहद आजम के नाम था। आरोप है कि टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद भी, सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक जितेंद्र सहनी को मछली पकड़ने से रोक रहे थे।


विवाद बढ़ने पर जितेंद्र सहनी ने पुलिस की सहायता मांगी। शुक्रवार को सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह पुलिस टीम के साथ जितेंद्र सहनी के पक्ष में मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक उग्र हो गए और दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। 


घटना की जानकारी मिलते ही कटरा थाना की अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल दरोगा श्रीकांत सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। 


उन्होंने साफ कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच डीएसपी द्वारा की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश भी जारी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर सरपंच और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता