Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
24-Jan-2024 10:52 AM
By First Bihar
DESK : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की धर पकड़ की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खाना रेलवे स्टेशन पर पथराव के कारण हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीकी कोच संख्या सी-9 की सीट 48 और 49 के पास खिड़की का शीशा टूट गया है। कुमार ने बताया, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि, ट्रेन संख्या 12041 अप हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस खाना रेलवे स्टेशन पार कर रही थी तभी खिड़की की ओर से तेज आवाज आई। उसके बाद पास की सीट पर बैठ यात्री घबरा गए। फिर उन्होंने खिड़की का शीशा लगभग टूटा हुआ पाया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने सरकारी रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अपने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
बता दें कि, पश्चिम बंगाल में पिछले साल मार्च में फरक्का के पास वंदे भारत पर पत्थराव किया गया था। ट्रेन हावड़ा की ओर जा रही थी. इससे पहले जनवरी 2023 में पश्चिम बंगाल में दालकोला में पत्थरबाजी हुई। 20 जनवरी को नई हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया था। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दालकोला स्टेशन से गुजर रही थी। इस घटना में ट्रेन की खिड़की में दरारें आ गई थी। आरपीएफ ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।