मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर
15-Sep-2020 06:16 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. बिहार पुलिस की टीम अपराध पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. वहीं, दूसरी ओर आरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जो भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करती है. दरअसल पुलिस हिरासत से कुछ लोग एक शख्स को छुड़ा ले गए, जिसके ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है.
मामला भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड का है. जहां सिन्हा ओपी की हिरासत से कुछ लोग के अभियुक्त को छुड़ा कर ले गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक शख्स को एससी/एसटी एक्ट और धारा 307 के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसे पुलिस ने पकड़ा था.
गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के लिए स्ताहनीय लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस से आरोपी को छोड़ने की अपील की. वे लोग पुलिस के ऊपर अभियुक्त को छोड़ेने का दबाव बनाने लगे. एक स्ताहनीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिन्हा ओ पी के इंचार्ज विपुल कुमार का कहना है कि एससी/एसटी एक्ट और धारा 307 के आरोप में सोमारु यादव को गिरफ्तार किया था. लोगों ने जब बवाल किया तो आरोपी को छोड़ना पड़ा.
दरअसल सिन्हा गांव के पीडीएस दुकानदार चैत राम ने सोमारु यादव समेत अन्य के खिलाफ एससी/एसटी और अन्य धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर आउटपोस्ट में रखा. कुछ देर ओपी में रखने के बाद जब पुलिस उसे बड़हरा थाने को सौंपने जा रही थी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस वैन कोचारों तरफ से घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया.
पुलिस हिरासत से आरोपी को लोगों ने छुड़ाया
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 15, 2020
IPC 307 और एससी/एसटी एक्ट का दर्ज है मामला
स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल
भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी का मामला@yadavtejashwi @iChiragPaswan @ips_gupteshwar @bihar_police #Bihar pic.twitter.com/GvdE8Aqh4l
इस मामले में फर्स्ट बिहार की टीम ने भोजपुर के एसपी हरकिशोर राय और आरा के डीएसपी से फोन कर पुलिस का पक्ष जानने की कोशिश की. हालांकि दोनों ही अफसरों की ओर से इस घटना के संबंध में कोई भी जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया.