ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / news / आपस में भिड़े ससुर-दामाद, जांच करने पहुंचे दारोगा का दबा दिया गला; 2...

आपस में भिड़े ससुर-दामाद, जांच करने पहुंचे दारोगा का दबा दिया गला; 2 लोग अरेस्ट

02-Aug-2024 11:11 AM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां दारोगा पर जानलेवा हमला की खबर है। यह घटना शहर से सटे रघुनाथपुर वृत्ता गांव में बुधवार रात लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में रघुनाथपुर थाने के एक दारोगा मनोज कुमार सिंह जख्मी हो गए। हमलावरों ने दारोगा की गर्दन दबाकर हत्या का प्रयास किया और उनकी वर्दी को फाड़ दिया। जख्मी दारोगा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि, पुलिस ने खदेड़कर दो हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया। 


वहीं, इस घटना के बाद पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में ससुर-दामाद बताए जाते हैं। इस मामले में जख्मी दारोगा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आवेदन में दारोगा ने कहा है कि वे संध्या गश्ती पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वृत्ता गांव में दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। वहां जाने पर दोनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। 


हमलावरों ने उनकी गर्दन दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और लाठी डंडे से हमला कर पत्थर चलाने लगे। मौके से महेंद्र मांझी व कपिल देव मांझी पकड़े गए हैं। वहीं, रामायण मांझी, विनोद मांझी, राजू मांझी व अनिल साह सहित करीब डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष हमलावर फरार हो गए। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि पकड़े गए हमलावरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।


उधर संग्रामपुर के बरई टोला गांव में चाकू मारकर जख्मी किये जाने के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर बुधवार देर शाम लोगों ने हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार राम, एसआई राहुल व गृहरक्षक राम किशुन प्रसाद चोटिल हो गये। प्रभारी थानाध्यक्ष ने के बयान पर सात नामजद सहित 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधवार शाम सूचना मिली कि संग्रामपुर बरई टोला गांव में एक व्यक्ति विनोद महतो पिता शंकर महतो को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे।