Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
25-Nov-2024 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में विपक्ष की ओर से स्मार्ट मीटर, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीट जीतने के बाद बीजेपी, जेडीयू और हम समेत एनडीए के तमाम घटक दलों के नेता उत्साहित हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की बात कर रहे हैं।
वहीं, शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के संबोधन के बाद नए सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सकता है। उसके बाद राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रति सदन पटल पर रखा जाएगा। वहीं सरकार की ओर से द्वितीय पूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। आज पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की तरफ से पेश होगा।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र छोटा है, केवल 5 दिनों तक ही सत्र चलेगा। सरकार की ओर से कई विधेयक भी छोटे सत्र में पेश करने की तैयारी है और कई विधाई कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे। 26 नवंबर और 27 नवंबर को राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 28 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार उसे सदन से सरकार पास करायेगी। अंतिम दिन 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।
उधर, सत्र सुचारू ढंग से चले इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष की ओर से आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। वहीं सभी दलों के सदस्यों के साथ भी बैठक कर सहयोग मांगा है। शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा और विधानसभा के आसपास भी परी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालिया विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है। रामगढ़ और तरारी में जहां भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है, वहीं बेलागंज में जनता दल यूनाइटेड और इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा विजयी हुई है।