ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

17 नवंबर से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, कोरोना नियमों का पालन करना सबसे अहम शर्त होगी

17 नवंबर से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, कोरोना नियमों का पालन करना सबसे अहम शर्त होगी

16-Nov-2021 04:07 PM

Desk : करतारपुर कॉरिडोर 17 नवंबर से खुल जाएगा. करीब 20 महीनों के बाद करतारपुर कॉरिडोर खुलेगा तो इसके लिए सबसे अहम शर्त कोरोना नियमों का पालन करने की होगी. इसके लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाने के अलावा 72 घंटे से कम समय की RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट भी उपलब्ध करानी होगी. 


गाइडलाइंस के अनुसार करतारपुर साहिब की वीजा फ्री यात्रा के लिए भारत का कोई भी 13 से 75 साल का नागरिक या अप्रवासी भारतीय यात्रा पर जा सकता है. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद नोटिफिकेशन प्राप्त होगा और यात्रा के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपए फीस के रूप में देनी होगी.


आपको बता दें कि किसी भी धार्मिक मान्यता से संबंध रखने वाला भारतीय नागरिक पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जा सकता है. शर्त यह है कि अगर वह कॉरिडोर से जाता है तो वह करतारपुर साहिब से आगे नहीं जा सकता है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को उसी दिन शाम तक वापस आना होगा. श्रद्धालु अपने साथ 7 किलो से ज्यादा वजन का सामान लेकर नहीं जा सकते हैं. वहीं यात्रा के दौरान 11,000 रुपए से ज्यादा की भारतीय करेंसी भी अपने पास नहीं रख सकते हैं.


बताते चलें कि पहले से तय निर्देशों के अनुसार इस वीजा फ्री यात्रा के लिए श्रद्धालु को कम से कम 10 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही आवेदन में पुलिस केस या मुकदमे की जानकारी भी देनी होगी. वहीं ऑनलाइन आवेदन के बाद विदेश मंत्रालय फाइल को उस थाने में वैरिफिकेशन के लिए भेजेगा, जिस थाना क्षेत्र में आवेदक रहता है.