ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में बालू कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित बलवंत टोला में देर रात बालू व्यवसाय से जुड़े एक युवक मनीष कुमार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में छपरा से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवंत टोला में रविवार देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान बलवंत टोला निवासी मुन्ना राय के 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो बालू कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।


घटना के बाद मनीष को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुब्रत कुमार ने बताया कि युवक को दाहिने हाथ में गोली लगी है, जो आर-पार हो चुकी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनीष रविवार रात गांव के समीप एक गाड़ी पार्किंग स्थल पर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के फायरिंग कर दी। एक गोली मनीष के दाहिने हाथ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के समय अंधेरा होने के कारण न तो मनीष हमलावरों को पहचान सका, और न ही उनकी बाइक का नंबर देख सका। स्थानीय लोगों द्वारा फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला बालू के अवैध कारोबार से जुड़े आपसी रंजिश का नतीजा तो नहीं है। सूत्रों का कहना है कि डोरीगंज और आसपास के क्षेत्रों में बालू का कारोबार काफी विवादास्पद रहा है और इससे जुड़े लोगों को पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है।


डोरीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह