ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पहले दिया करंट, फिर घोटा गला; सामंती संघर्ष के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियाँ रघुकंठ वार्ड संख्या-46 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सोनू कुमार (30) की हत्या कर दी।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियाँ रघुकंठ वार्ड संख्या-46 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सोनू कुमार (30) की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी स्मिता झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि उसका प्रेमी और इस वारदात का सहआरोपी ट्यूशन शिक्षक हरिओम अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।


मृतक के पिता टूनटून झा ने मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनका पुत्र सोनू ई-रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था और उस पर ही घर की पूरी जिम्मेदारी थी। शुक्रवार की रात वह काम से लौटकर घर आया और दरवाजे पर ही सो गया। शनिवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य जागे, तब इस भीषण वारदात का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद स्मिता झा ने पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश कबूल की। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती थी, जिससे तंग आकर वह अपने ट्यूशन टीचर हरिओम के संपर्क में आई। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए और नजदीकियां बढ़ती गईं। स्मिता ने बताया कि हरिओम को उसके साथ पति द्वारा की जा रही मारपीट नागवार गुजरती थी, और दोनों ने मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।


घटना की रात जब सोनू घर लौटा, तो एक बार फिर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान स्मिता ने हरिओम को फोन कर बुलाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले सोनू के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसे बेहोश किया, फिर बिजली के करंट और तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या की पुष्टि होती है।


हत्या के बाद हरिओम मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शक के आधार पर स्मिता को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस अब हरिओम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हरिओम की गिरफ्तारी के बाद मामले की कई और परतें खुलने की संभावना है।