ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में करंट से चाचा-भतीजी की मौत, ई-रिक्शा चार्ज करते समय हुआ हादसा

बेगूसराय के वीरपुर में करंट की चपेट में आकर एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक और उसकी भतीजी की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस और बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बिजली करंट की चपेट में आकर एक चाचा और उसकी 11 वर्षीय भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।


मृतकों की पहचान 45 वर्षीय चुनचुन चौधरी और उनकी भतीजी राजू चौधरी की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, चुनचुन चौधरी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे, तभी बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय उन्हें जोरदार करंट लगा।


यह सब देख रही उनकी भतीजी आंचल कुमारी उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है। घर में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनचुन चौधरी दोनों पैरों से दिव्यांग थे, लेकिन बावजूद इसके ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। उनकी मेहनत और संघर्ष की लोग मिसाल देते थे।


घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार शर्मा ने भी घटना की पुष्टि की है और बताया कि हादसे की तकनीकी जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि करंट की चपेट में आने का मुख्य कारण बिजली के बोर्ड में खराबी, तारों की ओपनिंग या अर्थिंग की समस्या थी। 


टैग्स