ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम

Patna News: पटना में मानसून की तेज बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिससे यातायात और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी जलभराव के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कटिहार कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और राजधानी पटना में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। केवल कुछ घंटों की झमाझम बारिश ने पटना की सड़कों को जलमग्न कर दिया है। रेलवे स्टेशन की पटरी समेत कई प्रमुख इलाकों में जलभराव के कारण रेलवे परिचालन यातायात बाधित हो गया है। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर भी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा है जिससे कई उड़ानों में देरी हुई है। इसके साथ ही उड़ानों को रद्द भी किया गया है। 


राजधानी के कई मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए हैं। अटल पथ, गोविंद मित्रा रोड, वीरचंद पटेल पथ, किदवईपुरी, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, और विधानसभा परिसर समेत कई इलाकों में भारी जलजमाव के कारण लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जलभराव के कारण कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे आम जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम


भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कटिहार में आयोजित प्रगति यात्रा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कटिहार जाकर स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते यह संभव नहीं हो पाया। वहीं, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास में भी पानी भर गया है।


Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम

पटना एयरपोर्ट पर बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक उड़ानें विलंबित हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटना आने वाली विमान को बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण दो बार चक्कर लगाना पड़ा। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक पेड़ भी गिर गया, जिससे क्षेत्र में अवरुद्धता हुई।

Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम


पटना नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी जलभराव को निकालने में जुटे हुए हैं। कई जगहों पर जल निकासी के लिए पंप लगाकर पानी को बाहर निकाला जा रहा है। वीरचंद पटेल पथ में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दीवार पर पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र में खतरे का माहौल है।

Patna News: कुछ ही घंटों की बारिश में राजधानी हुआ पानी-पानी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट; यातायात जाम


बारिश और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चे और रोजाना के काम-काज के लिए बाहर जाने वाले लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जलभराव से सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, किदवईपुरी, एयरपोर्ट क्षेत्र समेत कई इलाकों में गाड़ियां जाम और धीमी गति से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए पटना और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी-नाले के किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज