ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

BIHAR: पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

नासरीगंज, रोहतास में एक पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर दहशत फैला दी। कुत्ते को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। अस्पताल में वैक्सीन की कमी के चलते आसपास के अस्पतालों से दवा मंगानी पड़ी।

Bihar
पागल कुत्ते के आतंक से मिल गया छुटकारा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से है,, जहां नासरीगंज में एक पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को नोच लिया। साथ ही कई मवेशी को भी काट लिया है। इसके बाद मोहल्ले के लड़कों ने पागल कुत्ते को घेर कर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बता दें कि नासरीगंज के अतमगंज, जमालपुर, हरिहरगंज में इस पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा था। 


लेकिन आज इस पागल कुत्ते को वार्ड नंबर-14 में घेर कर लोगों ने मार डाला। इस कुत्ते का आतंक ऐसा था कि सड़क पर जो कोई भी चलता फिरता दिखता उसे यह कुत्ता दबोच लिया करता था। कई बुजुर्गों और महिलाओं को कुत्ते ने घायल कर दिया। कुत्ते ने कई लोगों के हाथ पैर यहां तक की चेहरे और नाक में भी काट लिया। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन दिया जा रहा है। 


बता दें कि जिले में आवारा कुत्तों से लगातार लोग परेशान हैं। ऐसे में कुत्ता के पागल हो जाने के बाद समस्या और बढ़ गई और नासरीगंज के कई टोला में कुत्ता ने कई लोगों को काट-काट कर घायल कर दिया। ऐसे में नसीरगंज के रेफरल अस्पताल में कई लोगों का इलाज भी कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि चुकी नासरीगंज के सरकारी अस्पताल में वैक्सीन की कमी हो गई। जिसके बाद आसपास के दूसरे अस्पतालों से एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाना पड़ा है। लेकिन फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता