ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

महिला डांसर को बंधक बनाकर सरेआम बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक डांसर युवती को बेल्ट से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोपी पर गंभीर आरोप लगे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar
महिला डांसर की पिटाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती को खुलेआम बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवती चीख-चीख कर रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो के वायरल होते ही इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषी पर कड़ी कार्रवाई की पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं।


पीड़िता की पहचान सुष्मिता के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और पेशे से एक डांसर है। सुष्मिता ने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसके मुताबिक, करमवा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी शंकर राम ने उसे अप्रैल से जून 2025 तक जबरन काम करवाया। इस दौरान उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। अब वह उसे लगातार धमका रहा है और मारपीट कर रहा है। 


सुष्मिता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि शंकर राम ने उसे गांव में बंधक बनाकर रखा और जब उसने विरोध किया, तो बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती को बेरहमी से मारा जा रहा है और वह बुरी तरह से चीख रही है।


हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इधर, मझौलिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी खड़े करती है। पीड़िता न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है, अब देखना होगा कि कानून उसे कब तक इंसाफ दिला पाता है।