बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Sep-2025 03:34 PM
By First Bihar
AI Depression Syndrome: डिजिटल युग में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारी जिंदगी को आसान तो बना दिया है, लेकिन इसके मानसिक दुष्प्रभाव भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है AI डिप्रेशन सिंड्रोम, जो खासतौर पर युवा पीढ़ी को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल साधारण मानसिक थकावट नहीं है, बल्कि एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसे समय रहते पहचानना और उसका समाधान खोजना बेहद जरूरी है।
AI डिप्रेशन सिंड्रोम एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जो अत्यधिक AI टूल्स, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग से पैदा होती है। इस सिंड्रोम में व्यक्ति का वास्तविक दुनिया से जुड़ाव कम होने लगता है और उसका मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
डिजिटल टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता ने नई पीढ़ी में सोशल इंटरैक्शन को कम कर दिया है। इसका असर उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता पर पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहने से अकेलापन, तनाव और अवसाद की स्थिति बनती है। इस लिए डॉक्टर्स भी सलाह देते है कि जितना हो सके अपने बिजी लाइफस्टाइल में डिजिटल टेक्नोलॉजी से दूरी बनाने की कोशिश करना चाहिए। ताकि एक स्वस्थ्य जीवन की कल्पना किया जा सकें।
प्रमुख लक्षण
लगातार उदासी या थकावट महसूस होना
नींद की गड़बड़ी (कम या ज्यादा सोना)
सोशल मीडिया से नकारात्मक सोच जुड़ना
चिड़चिड़ापन, बेचैनी और चिंता
सामाजिक दूरी और आत्मग्लानि
कैसे करें बचाव?
AI डिप्रेशन सिंड्रोम से बचने के लिए जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं जैसे डिजिटल डिटॉक्स -रोजाना कुछ समय तकनीक और स्क्रीन से दूर बिताएं, शारीरिक गतिविधिया- एक्सरसाइज, योग और आउटडोर गेम्स अपनाएं, सामाजिक जुड़ा, परिवार और दोस्तों के साथ व्यक्तिगत समय बिताएं, ध्यान और मेडिटेशन- मानसिक शांति और फोकस के लिए मेडिटेशन करें।
AI डिप्रेशन सिंड्रोम केवल एक नया मानसिक विकार नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल आदतों का परिणाम है। यदि युवा समय रहते सतर्क नहीं हुए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। तकनीक का संतुलित उपयोग और मानवीय रिश्तों को प्राथमिकता देना ही इससे बचने का तरीका है।