ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / खदान की खुदाई के दौरान मजदूर को मिला 11 कैरेट का बेशकीमती हीरा,...

खदान की खुदाई के दौरान मजदूर को मिला 11 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत 40 लाख से ज्यादा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मजदूर माधव को पहले ही दिन खदान की खुदाई में 11 कैरेट का हीरा मिला। इसकी कीमत 40 लाख से ज्यादा आंकी गई है, जिससे उसकी किस्मत रातों-रात बदल गई।

09-Jul-2025 03:16 PM

By First Bihar

MP: कहते हैं किस्मत बदलते देर नहीं लगती और इस कहावत को एक आदिवासी मजदूर माधव ने सच कर दिखाया है। जब वह पहली बार खदान में उतरा,तो उसे अंदाज़ा भी नहीं था कि उसकी मेहनत और हौसले को इतना बड़ा इनाम मिलेगा। खदान में खुदाई के दौरान माधव को 11 कैरेट 95 सेंट का एक बेहद कीमती और उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।


पहली बार की खुदाई में हाथ लगा हीरा

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले स्थित कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की एक उथली खदान में मजदूरी करने वाले माधव ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए खुद की एक छोटी खदान ली थी। उसने पहली बार खुदाई शुरू की और पहले ही दिन उसे यह बेशकीमती हीरा मिल गया। इस बारे में जानकारी देते हुए हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि "माधव को मिला हीरा न सिर्फ आकार में बड़ा है,बल्कि उसकी क्वालिटी भी बेहद साफ और उत्तम है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से ज़्यादा हो सकती है।


हीरे की नीलामी से मिलेगा पूरा पैसा

नियमों के मुताबिक,माधव ने यह हीरा पन्ना स्थित सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। अब यह हीरा नीलामी में रखा जाएगा और नीलामी में बिकने के बाद उस राशि में से 12.5% रॉयल्टी काटकर शेष रकम माधव को दे दी जाएगी। यानी अनुमान है कि माधव को इस हीरे से लाखों रुपये मिल सकते हैं जो उसकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल सकता है।


आशा की नई किरण बना माधव

माधव की यह सफलता न केवल उसके जीवन को रोशन करेगी,बल्कि पन्ना की अन्य खदानों में काम कर रहे हजारों मजदूरों के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। पन्ना की धरती लंबे समय से ‘हीरे की खान’ के रूप में जानी जाती रही है,जहाँ हर साल कुछ ऐसे भाग्यशाली लोगों को हीरे मिलते हैं,जो रातों-रात उनकी तकदीर बदल देते हैं। यह मामला यह साबित करता है कि मेहनत,किस्मत और उम्मीद ये तीनों जब साथ रहे तब चमत्कार मुमकिन है।