ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

औरंगाबाद में GTSE सेमिनार का भव्य आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया मार्गदर्शन

औरंगाबाद में GOAL Talent Search Exam (GTSE) के तहत आयोजित सेमिनार में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। प्रशासनिक अधिकारियों और GOAL Institute के विशेषज्ञों ने छात्रों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

bihar
GOAL का कार्यक्रम
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में आज GOAL Talent Search Exam (GTSE) के अंतर्गत एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में औरंगाबाद ज़ोन के वे सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने GTSE प्री परीक्षा में सफलता प्राप्त की और मेन परीक्षा में भाग लिया। सेमिनार में छात्रों के साथ उनके अभिभावक एवं अनेक शिक्षक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आयोजित सेमिनार को औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


सेमिनार को GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह, रांची केंद्र समन्वयक अभिषेक एवं धनबाद केंद्र निदेशक संजय आनंद ने भी संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में बिपिन सिंह ने कहा कि GOAL Institute प्रारंभ से ही GTSE का आयोजन सामाजिक दायित्व के रूप में कर रहा है, ताकि छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सही जागरूकता विकसित हो सके। 


उन्होंने बताया कि हर वर्ष हजारों छात्र GTSE के माध्यम से सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को मजबूत अकादमिक आधार और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी दिया।


धनबाद केंद्र निदेशक संजय आनंद ने कहा कि पिछले 28 वर्षों में GOAL से 18,000 से अधिक छात्र सफल होकर देश-विदेश में डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि औरंगाबाद में भी GOAL के कई पूर्व छात्र आज सफल डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं।


वहीं रांची केंद्र समन्वयक श्री अभिषेक ने जानकारी दी कि GTSE के आधार पर छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। साथ ही कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों के लिए GOAL द्वारा केवल पंजीकरण शुल्क पर निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स की सुविधा भी दी जा रही है। सेमिनार का उद्धेश्य छात्रों को सही दिशा, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करना रहा, जिसे उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों ने अत्यंत सराहा।

औरंगाबाद में GTSE सेमिनार का भव्य आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया मार्गदर्शन

टैग्स