ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

Bihar News: बिहार से झारखंड में मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है। धनबाद प्रशासन ने छापेमारी कर एक यात्री बस से करीब 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया है। यह सामान पटना से धनबाद के बाजारों में बेचने के लिए

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार से झारखंड में नकली खाद्य सामग्री की सप्लाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। धनबाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बिहार से आ रही एक यात्री बस से करीब 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया है। यह सामान धनबाद और आसपास के बाजारों में बेचने के लिए लाया जा रहा था।


जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से झारखंड के विभिन्न इलाकों में मिलावटी पनीर और घी की खेप भेजी जा रही है। इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया।


इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने शनिवार देर रात करीब तीन बजे धनबाद बस स्टैंड पर छापेमारी की। इस दौरान बिहार से आने वाली बुंदेला नाम की यात्री बस (नंबर BR-21P-3632) को रोककर उसकी जांच की गई।


जांच के दौरान बस से भारी मात्रा में नकली पनीर और घी बरामद हुआ। अधिकारियों ने बस से करीब 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी (छह टीन) जब्त किया। इसके अलावा कुछ अन्य खाद्य सामग्री भी बस में मिली है।


कार्रवाई के बाद बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर बस समेत धनबाद थाना को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह पनीर और घी पटना से धनबाद लाया जा रहा था। आशंका है कि इसे शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में बाजार में खपाने की तैयारी थी। इतनी बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर धनबाद में पहली बार पकड़ा गया है।


उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही बिहार से आने वाली अन्य बसों और वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है, ताकि मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई को रोका जा सके।


फिलहाल जब्त किए गए पनीर और घी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।