कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
07-Jul-2025 10:24 PM
By First Bihar
PATNA: महाराष्ट्र में हिंदीभाषियों के खिलाफ बयानबाज़ी और मारपीट की घटनाओं को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। दुबे ने कहा है कि यदि राज ठाकरे खुद को बड़ा नेता मानते हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर निकल कर बिहार या उत्तर प्रदेश आकर दिखाएं।
दरअसल राज ठाकरे ने हाल ही में एक विवादित बयान में कहा था कि “ग़ैर-मराठियों को पीटो, लेकिन वीडियो मत बनाओ।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर उनमें दम है, तो बिहार या उत्तर प्रदेश में आकर हिंदीभाषियों को मारकर दिखाएं। गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए दुबे ने कहा कि "अगर आप बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो उत्तर प्रदेश। तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।"
निशिकांत दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि राज ठाकरे जैसे नेता हिंदी भाषियों के पैसों पर पल रहे हैं और महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था देश के अन्य हिस्सों की बदौलत चल रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में खुद की कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है और टाटा, बिरला, रिलायंस जैसी कंपनियों की फैक्ट्रियां बिहार, गुजरात और झारखंड में हैं।
निशिकांत दुबे ने ठाकरे परिवार की “सस्ती राजनीति” को बीएमसी चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि यह सब हिंदीभाषियों में डर पैदा करने की साजिश है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इतनी ही हिम्मत है तो माहिम दरगाह के सामने किसी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को पीट कर दिखाएं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे मराठी समुदाय और महाराष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हैं, लेकिन क्षेत्रीय राजनीति के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।