बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
09-Feb-2025 05:59 PM
By FIRST BIHAR
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार यानी 9 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे से बंद कर दिया गया है। क्राउड कंट्रोलिंग के लिए स्नान पर्वों पर पहले भी स्टेशन बंद किया जाता रहा है। 12 फरवरी को पूर्णिमा है, जिसके लिए इसे 11 फरवरी से बंद किया जाना था लेकिन भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण आज से ही बंद कर दिया गया है।
महाकुंभ में अगर इसी तरह की भीड़ बनी रही तो यह स्टेशन पूर्णिमा तक बंद रखा जा सकता है। कुंभ क्षेत्र से एक किलोमीटर की ही दूरी पर प्रयागराज संगम स्टेशन है। दारागंज और प्रयागराज संगम दोनों अलग-अलग रेलवे स्टेशन हैं, दारागंज को पहले ही स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को आज दोपहर 1:00 बजे से बंद किया गया है। पहले यह स्टेशन स्नान पर्व से 2 दिन पहले बंद होता था। इसे कल सुबह से बंद होना था, लेकिन अब डीएम के आदेश पर आज दोपहर 1:00 बजे से ही बंद कर दिया गया है। यह फैसला महाकुंभ में आ रही भारी भीड़ के मद्देनजर लिया गया है।
महाकुंभ में पिछले कई दिनों से रोजाना एक करोड़ से ज्यादा की भीड़ आने की वजह से मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक व्यवस्थाएं चरमराईं हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी अब खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्था को संभालने में लगे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ही पुलिसकर्मी आमतौर पर 16 से 18 घंटे और कई बार तो लगातार 50 घंटे तक बिना रुके हुए ड्यूटी कर रहे हैं।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस से लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं है, लोग अलग-अलग रास्तों पर पैदल चलते हुए संगम पहुंच रहे हैं। वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। जो पास निर्गत किए गए थे, उन्हें भी अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है, उनके मुताबिक वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।