ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला, थानेदार समेत कई जवान घायल

Bihar Crime News: रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है, जिसे पटना रेफर किया गया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ज़मीन विवाद को लेकर आक्रोशित लोगों ने दिनारा थाना पर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें सूर्यपुरा के थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।


घायल थानाध्यक्ष को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कई टांके लगाए गए हैं। हिंसा के दौरान दावथ, दिनारा समेत कई थानों की पुलिस गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही, थाने में कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान भी तोड़ दिए गए।


इस पूरे घटनाक्रम की जड़ दिनारा के बेलबईया इलाके में लाल कार्डधारी की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर हुआ विवाद है। बताया गया कि वर्ष 2011 से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को जब पर्चाधारी किसान अपनी जमीन पर धान रोपने गए, तो वहां मौजूद विपक्षी पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई। 


इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें अनीस पासवान नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सासाराम लाया गया और फिर पटना रेफर किया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 


अनीस पासवान के परिजनों का आरोप है कि पुलिस विपक्षी पक्ष से मिली हुई है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता