ब्रेकिंग
स्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवाल

Bihar Politics: ‘लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं’ राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं। साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज मुजफ्फरपुर के सरैया में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जगत सिंह हाई स्कूल मैदान में जनसभा के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमला किया। साथ ही उन्होंने खुद को नौसिखिया नेता बताए जाने को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।


प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे और पदयात्रा करने पर हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता को देखना है कि वो चुनाव से पहले बिहार घूमने आ रहे हैं। बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं। क्या पहले जब बेरोजगार बच्चे दर दर भटक रहे थे, तब वो आए? जब कोविड में लोग पैदल चलकर दिल्ली-मुंबई से बिहार आए, तब इन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया? शिक्षा सुधारने, बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया? 40-45 साल से इन्हीं लोगों का राज है, बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गया है। इसलिए लोग अब इनके झांसे में आनेवाले नहीं हैं।


वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा नौसिखिया नेता बताए जाने पर भी प्रशांत किशोर ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं। बिहार को नेताओं ने ही लूटा है। उनलोगों को भ्रष्टाचार करने का अनुभव है। लेकिन हमलोग नए नेता हैं, नए तरह की राजनीति कर रहे हैं। हमलोगों को अपहरण-रंगदारी का अनुभव नहीं है। 


इसी दौरान बिहार सरकार द्वारा लगातार नए योजनाओं का ऐलान करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की ताकत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से बुजुर्गों को 400 रुपये दे रहे थे। जन सुराज के ऐलान के बाद बढ़ाकर 1000 रुपये किए हैं। हम जामवंत हैं और बिहार की जनता हनुमान है। हम जामवंत की तरह ही लोगों को जगाने आए हैं कि अपनी शक्ति पहचानो। उनलोगों को वोट दो जो आपके बच्चों के बारे में सोचें।


Bihar Politics: ‘लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं’ राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला


Bihar Politics: ‘लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं’ राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का हमला

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता