ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

दरभंगा में पुरानी कमला नदी पर 26.26 करोड़ की लागत से बनेगा गेटेड वीयर: सम्राट चौधरी

दरभंगा की पुरानी कमला नदी पर 26.26 करोड़ की लागत से गेटेड वीयर बनेगा जिससे बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई में सुधार होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी।

Bihar
बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  26.26 करोड़ की लागत से दरभंगा के पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर बनेगा। दरभंगा के धेरूख ग्राम में कमला नदी पर 26.26 करोड़ की गेटेड वीयर परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। इस परियोजना से बाढ़ पर नियंत्रण, जल संसाधन और सिंचाई में सुधार होगा। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया को दी। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर (Gated Weir) एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिंचाई क्षमता को बढ़ाना, बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन में सुधार करना है। उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ नियंत्रण और जल संचयन के लिए लगातार काम कर रही है। 


उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में अब हम आपदा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले, 2007-08 में जब नेपाल से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो 15 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही पानी घुसा। हमारे लिए पहले बाढ़ का पानी विभीषिका थी, लेकिन अब उचित प्रबंधन के कारण यह वरदान साबित होने जा रही है।

टैग्स