ब्रेकिंग
स्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवाल

Bihar Crime News: अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, 6 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगटा थाना क्षेत्र में नदी किनारे चल रही 6 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार व औजार जब्त किए गए हैं।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में अवैध हथियार निर्माताओं के खिलाफ पुलिस कि बड़ी कार्रवाई की है। गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी बहियार स्थित गोढ़ीया नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है और इस मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके पर से निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है।


दरअसल, मुंगेर मे पुलिस अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी पर नकेल कसने के लिए मुंगेर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम है कि पुलिसिया दविश के कारण अब अवैध हथियार निर्माता जंगल, पहाड़ों और नदी किनारे स्थित बहियारों मे मिनी गन फैक्ट्रीयों का संचालन करने लगे है। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी बहियार स्थित गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। 


इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दा फास किया है। मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि छापेमारी के क्रम मे गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार निर्माण कर रहे पांच लोग पुलिस को देख कर भागने लगे जिसके पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और तीन लोग भागने मे सफल रहे। 


पकड़ाए लोगों ने पूछताछ के क्रम मे उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग पौकड़ी गांव के ही रहने वाले है पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों मे से एक का नाम बबलू प्रसाद सिंह उर्फ बबलू मंडल है और दूसरे का नाम राजेन्द्र प्रसाद सिंह है। इनमें से एक बबलू मंडल पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है और एक डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने इनके पास से 3 निर्मित एवं 3 अर्ध निर्मित देशी कट्टा, 7 जिन्दा कारतूस, 1 ड्रिल मशीन, 3 मैगजीन, 4 बैरल, 3 मोबाइल के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता