ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: बिहार में विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, मनचले को मोबाइल नंबर नहीं देना पड़ा भारी

Bihar Crime News: भागलपुर के गोपालपुर में मोबाइल नंबर नहीं देने पर एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी युवक फरार है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बालू टोला गांव में गुरुवार सुबह एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था और नहीं देने पर उसे गोली दाग दी।


मृतका की पहचान बालू टोला निवासी स्व. जितेंद्र राम की 26 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी प्रकाश मंडल लंबे समय से महिला को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। बुधवार रात उसने मोनी देवी से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन महिला ने देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।


महिला ने इस घटना की जानकारी अपने ससुर को दी, जिन्होंने अगले दिन पंचायत करने की योजना बनाई थी। लेकिन उससे पहले ही गुरुवार सुबह आरोपी महिला की दुकान पर पहुंचा, दोबारा मोबाइल नंबर मांगा, और मना करने पर गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं नवगछिया SDPO ओमप्रकाश भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता