ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News: पटना के गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री हुई बैन, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए..

Patna News: पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 1 अगस्त से 14 अगस्त तक आम लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। इस दौरान परेड का पूर्वाभ्यास चलेगा। 15 अगस्त को समारोह में ही आम लोगों को प्रवेश मिलेगा।

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आग लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। इसको लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आगामी 1 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक गांधी मैदान में आमलोगों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


दरअसल, 15 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर यह फैसला लिया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास 1 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। ऐसे में 14 अगस्त तक के लिए आम लोगों के लिए गांधी मैदान में एंट्री बैन रहेगी।


पटना प्रमंडलीय आयुक्त की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि, “दिनांक 15.08.2025 को गाँधी मैदान, पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 का आयोजन किया जाना है। यह राजकीय समारोह गाँधी मैदान, पटना में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। उक्त समारोह के दृष्टिगत भिन्न-भिन्न विभागों द्वारा गाँधी मैदान, पटना में आवश्यक तैयारियों की जा रही है। साथ ही गाँधी मैदान, पटना में परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 01.08.2025 से प्रारम्भ करते हुए अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 13.08.2025 को होगा। अतएव स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से गाँधी मैदान, पटना को दिनांक 01.08.2025 से 14.08.2025 तक आमजनों / मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स तथा अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।


2. दिनांक 15.08.2025 को गाँधी मैदान, पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 का आयोजन किये जाने हेतु गाँधी मैदान, पटना को आमजनों के लिए दिनांक 01.08.2025 से 14.08.2025 तक प्रवेश पूर्णरूपेण (सभी गतिविधियाँ सहित) बंद किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के आयोजन की पूर्व तैयारियों किये जाने हेतु केवल संबंधित पदाधिकारियों/ कर्मियों के लिए गाँधी मैदान, पटना में प्रवेश की अनुमति रहेगी। साथ ही दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 कार्यक्रम के दौरान आमजनों के प्रवेश हेतु गाँधी मैदान, पटना खुला रहेगा।

3. यह आदेश दिनांक 15.08.2025 से 15.08.2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता