ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने महुआ से शुरू किया चुनावी अभियान, आरजेडी विधायक को बताया बहरूपिया; तेजस्वी को दे दिया बड़ा चैलेंज

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने महुआ से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक मुकेश रोशन को बहरूपिया बताया और छोटे भाई तेजस्वी यादव को बड़ा राजनीतिक चैलेंज दे डाला।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: हाजीपुर के महुआ पहुंचे लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बड़ा चैलेंज कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने हमें अर्जुन बताया हैं तो वह बांसुरी बजाकर दिखाएं फिर क्लियर होगा कि कौन अर्जुन और कौन कृष्ण है। 


तेज प्रताप ने महुआ के वर्तमान विधायक मुकेश रोशन को बहरूपिया बता दिया है। उन्होंने महुआ के लोगों को कहा है कि अगर बहरूपिया आपके यहां आता है तो उसे झुनझुना दे दीजिए। जब-जब हम महुआ आते हैं तब-तब यहां का बहरूपिया विधायक रोने लगता है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ के परसौनीया में एक सब्जी मंडी है। अगर हम विधायक बनते हैं तो सब्जी मंडी के लिए एक अलग ही बिल्डिंग बना देंगे।


उन्होंने कहा कि सड़क किनारे गरीब और महिलाएं सब्जी बेचती हैं। उन लोग के लिए बढ़िया एक जगह हो जाएगा और वह लोग सब्जी बेचेंगे। उन्होंने कहा कि अभी मेरा लगातार महुआ का दौरा चलेगा। तेज प्रताप यादव ने लोगों को कहा कि मेरे शरीर में सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू यादव का खून है, अगर आप हमको जिताने का काम कर रहे हैं तो आप लोग लालू प्रसाद को जीतने का काम कर रहे हैं। 


उन्होंने लोगों से अपील की कि महुआ के माता एवं बहनों एक बार हमें मौका देने का काम कीजिए, हम अब यहां पर आ गए हैं। बिजली की समस्या है तो आप हमें जिताइए हम बिजली फ्री करने का काम करेंगे। महुआ में मेडिकल कॉलेज हमने ही दिया हैं। मेडिकल कॉलेज देने से महुआ का कितना विकास हुआ है, यहां का जमीन महंगा हो गया है। जो काम होता है सब स्टेप बाय स्टेप होता है हड़बड़ा से कोई काम नहीं होता है। 


तेज प्रताप यादव ने कहा कि बहरूपिया तो चाहता ही है कि महुआ का लोग हड़बड़ाकर उसे वोट दे दें लेकिन हड़बडाइए नहीं। तेज प्रताप यादव पटना से अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ लगभग 50 गाड़ियों के साथ पहुंचे थे जहां पर तेज प्रताप यादव ने पहले मंदिर में पूजा किया जिसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित तेज प्रताप यादव ने किया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता