‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
07-Jul-2025 09:11 PM
By First Bihar
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीणों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला माया देवी को परिजनों ने मृत मान लिया था और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर थीं। रोते-बिलखते परिजन जब उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी में गंगाजल छिड़क रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको अचंभे में डाल दिया
महाकुंभ से लाए गये गंगाजल छिड़कते ही वृद्धा के शरीर में हरकत होने लगी। पहले सांसें चलने लगीं और फिर धीरे-धीरे आंखें खोलीं और परिजनों से बात भी की। यह देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों की आंखों में आंसू तो थे, लेकिन वो आंसू खुशी के थे। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। वृद्ध महिला को देखने के लिए लोग दूर दराज के क्षेत्र से पहुंचने लगे।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे माया देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय कंपाउंडर को बुलाया गया, जिसने नब्ज देखकर वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मातम पसर गया और नाते-रिश्तेदार बुलाए गए। लेकिन गंगाजल छिड़कते ही सब कुछ बदल गया।
हालांकि, डॉक्टर इस घटना को चमत्कार मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यह संभवतः सर्कुलेटरी शॉक या लो हार्ट रेट जैसी मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसमें शरीर का रेस्पॉन्स एकदम धीमा हो जाता है और व्यक्ति मृत प्रतीत होता है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ कंपाउंडर की गलती मान रहे हैं। चाहे जो भी हो, माया देवी का दोबारा जीवन में लौट आना पूरे क्षेत्र के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।