‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
10-Jul-2025 09:57 AM
By First Bihar
Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर आज यानि गुरुवार सुबह में भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। सुबह करीब 9:04 बजे राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में करीब 10 सेकेंड तक धरती कांपती रही। लोग अचानक कंपन महसूस कर घरों से बाहर की ओर भागते नजर आए।
भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम की सीमा पर स्थित गुरावड़ा गांव के पास रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, लेकिन झटके इतने तेज थे कि लोगों में घबराहट फैल गई।
गुरुग्राम के कुछ रिहायशी इलाकों से खबर है कि वहां एक मकान हल्का सा हिलता महसूस हुआ, जिससे लोग डरकर बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप को लेकर पोस्ट किए और एक-दूसरे का हालचाल लेने लगे। कुछ जगहों पर स्कूलों और ऑफिसों में कुछ देर के लिए काम रोक दिया गया, ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।
हालांकि अब तक कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। भूकंप के बाद नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने लोगों को सुरक्षित रहने और ऊंची इमारतों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सिस्मिक जोन-IV में आता है, जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इससे पहले भी यहां कई बार हल्के और मध्यम दर्जे के भूकंप आ चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार हल्के झटके आना बड़े भूकंप की चेतावनी भी हो सकती है, इसलिए भूकंप सुरक्षा के उपायों को लेकर जागरूक रहना बेहद ज़रूरी है।