ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर साइबर क्रिमिनल, लोगों को...

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर साइबर क्रिमिनल, लोगों को ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार

14-Apr-2025 03:47 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: हाजीपुर की साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहेतिया गांव में छापेमारी कर दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाजों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस एक लैपटॉप, चार मोबाइल, 309 एटीएम कार्ड, 234 सीम कार्ड, एक माइक्रो एटीएम, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर एवं 53 व्यक्तियों का आधार कार्ड की प्रति, कुछ डायरी एवं अन्य दस्तावेज मनरेगा, योजना से जुड़े 35 फाइल को बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान उमाकांत साहनी के पुत्र निखिल कुमार एवं दिनेश साहनी के पुत्र मनदीप कुमार के रूप में हुई है। 


साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर लोगों को झांसा देकर मनरेगा योजना की राशि निकाल लेते थे। वही फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों से रुपए ठगने का भी काम कर रहे थे। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव के कुछ व्यक्ति अपने घर में विभिन्न व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।


साइबर थाना द्वारा काजीपुर थाना के सहयोग से छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति मंदीप कुमार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। मंदीप कुमार को साथ लेकर निखिल कुमार पिता उमाकांत सहनी के घर छापेमारी किया गया। जहां से भी फर्जीवाड़े के साक्ष्म मिलने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


दोनों ने बताया है कि लोगों को बहला-फुसलाकर उनके सारे दस्तावेज लेकर फर्जी लोन देने का कार्य करते थे। फिनों पेमेंट बैंक में खाता खुलवाकर, मनरेगा का पैसा आने के बाद कुछ लोगों को पैसा देकर बाकी सभी पैसा दूसरे के खातों पर ट्रांसफर कराकर रख लिया जाता था एवं मजदूरों को नया सिम दे दिया जाता था, जिससे मनरेगा के तहत आने वाले पैसे की जानकारी उस व्यक्ति को नहीं रहती थी।