मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर
10-Jan-2025 08:49 PM
By Tahsin Ali
Bihar News: पूर्णिया के इंडिया ईंट भट्ठा स्थित पोखर में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने मुंह उतनी तरह की लोग चर्चा करने लगे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला गांव के समीप वार्ड 17 की है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच विहार के बलार हाट निवासी उदास वर्मन के बेटे सूरज वर्मन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक इंडिया ईंट भट्ठा में ईंट पकाने का काम करता था। मृतक का शव ईंट भट्ठा के अंदर बने पोखर में तैर रहा था, जिसे काम कर रहे अन्य मजदूर ने देखा। जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोग पानी मे डूबने से मौत बता रहे हैं, तो कुछ लोग मारपीट कर साजिस के तहत हत्या की बात बता रहे हैं। हालांकि पुलिस के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के साथ ईंट भट्ठा में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व उसके पिता घर गए हुए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है और छानबीन में जुट गई है।