ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, पुलिस और...

Bihar Crime News: बिहार में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी, पुलिस और रेलवे में जॉब का झासा देखर बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपये

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस, रेलवे और बिजली कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. नौकरी का झासा देकर ऑनलाइन माध्यम से मोटी रकम ठगी गई है.

25-May-2025 08:18 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस, रेलवे और बिजली कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के तीन युवकों सहित शिवहर और दरभंगा के भी अन्य युवकों को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। नौकरी के झांसे में फंसे इन युवकों के बैंक खातों से मोटी रकम ऑनलाइन ठगी के माध्यम से उड़ा ली गई है। प्रभावित युवकों ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।


मुजफ्फरपुर के साथ-साथ शिवहर के दो और दरभंगा के एक युवक को रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके खाते से लाखों रुपये की ठगी की गई। साहेबगंज के धनैया इलाके के बीए के छात्र अमित पटेल और निजामत के अंकुश पासवान से रेलवे की नौकरी का झांसा देकर एक-एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से उड़ा लिए गए। वहीं, कटरा थाना के धनौर निवासी अमित सिंह से बिहार पुलिस में सिपाही बनाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए।


अंकुश पासवान ने बताया कि उन्होंने रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन किया था, लेकिन नौकरी नहीं मिली। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने कॉल करके खुद को जॉब कंसल्टेंट बताया और कहा कि उनकी बनाई हुई जॉब वेबसाइट पर आईडी के आधार पर उन्हें नौकरी दिलाई जा सकती है। इसके बाद एक लिंक भेजा गया जिसमें उन्होंने अपना बायोडाटा भर दिया। इसके बाद छह बार ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से एक लाख रुपये उनसे ठगे गए।


अमित सिंह ने बताया कि उन्होंने भी नौकरी की तलाश में एक वेबसाइट पर आईडी बनाई थी और बिहार पुलिस में सिपाही के पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाए। फिर एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को जॉब कंसल्टेंट बताया और पुलिस से मिलता-जुलता नाम वाली एक फर्जी वेबसाइट का नाम दिया। उन्होंने उस लिंक पर रजिस्ट्रेशन किया और फीस के नाम पर एक हजार रुपये दिए। इसके दो घंटे बाद उनके बैंक खाते से चार बार में डेढ़ लाख रुपये की रकम गायब हो गई। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।


इस मामले में पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई है। युवकों से पूछताछ के साथ-साथ फर्जी वेबसाइट और लिंक की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा न करने की सलाह दी है। साथ ही कहा गया है कि ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


बिहार में रोजगार की मांग और युवाओं की बेरोजगारी को भुनाने वाले ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया, और फोन कॉल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। नौकरी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाना इस तरह के अपराधों की आम प्रवृत्ति बन गई है। इसलिए युवाओं को किसी भी ऑनलाइन लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह जांच करनी चाहिए।