ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Home / business / अब फ्री नहीं रहा JIO, कॉल पर अब लगेगा चार्ज

अब फ्री नहीं रहा JIO, कॉल पर अब लगेगा चार्ज

09-Oct-2019 06:21 PM

जियो नेटवर्क पर बात करना अब फ्री नहीं रहेगा. जियो नेटवर्क से दूसरे कंपनी के नंबर पर कॉल करने पर अब ग्राहकों को 6 पैसा प्रति मिनट इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) लगेगा और यह पैसा जियो अपने ग्राहकों से वसूलेगा, लेकिन इसमें इतना ही फ्री डेटा देगा. आईयूपी एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वरा दूसरे को भुगतान किया जाने वाला पैसा है.

यह चार्ज से जियो के ग्राहकों पर लागू
 जियो  ग्राहकों द्वारा किए गए सभी रीचार्ज पर, अन्य मोबाइल ऑपरेटरों को किए गए कॉल पर आईयूसी  टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा. जब तक कि ट्राई जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नहीं करती. वर्तमान में यह तारीख 1 जनवरी 2020 है. 

इस पर नहीं लगेगा चार्ज

-  व्हाट्सएप या फेसटाइम और इसी तरह के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके की गई कॉल.
 - जियो से जियो पर होने वाले फिक्स्ड और मोबाइल कॉल, सभी लैंडलाइन कॉल्स और सभी इनकमिंग कॉल्स पहले की तरह ही हमेशा फ्री रहेगा.

इसमें सिर्फ एक ही फर्क आएगा कि 10 अक्टूबर, 2019 के बाद जब भी आप रीचार्ज करेंगे, आपको दूसरे नेटवर्क्स पर आउटगोइंग कॉल्स करने के लिए IUC top-up वाऊचर खरीदना पड़ेगा.