ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

UPSC Result 2025: पिता चलाते है परचून की दुकान, बेटे ने लहरा दिया UPSC में परचम, असफलताओं के बावजूद नहीं मानी हार

UPSC Result 2025: संजीव की सफलता की कहानी यह साबित करती है कि अगर जज्बा हो तो असफलताओं के बावजूद भी अपने सपनों को सच किया जा सकता है, फिर चाहे आप किसी भी परिस्थिति में हों। कभी हार न मानने की जिद से बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

23-Apr-2025 02:06 PM

By First Bihar

UPSC Result 2025: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमावर्ती गांव पीठवा निवासी व शहर के परचून व्यवसाई सुनील कुशवाहा व सुनीता कुमारी के पुत्र संजीव कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। संजीव का ऑल इंडिया रैंक 583 मिला है। संजीव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के ही इंडियन पब्लिक स्कूल से ली है। 


जबकि वर्ष 2017 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा शहर के ज्ञान ज्योति स्कूल से 95 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीण किया है। 2019 में संजीव साइंस संकाय में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री की पढ़ाई कर केंद्रीय विद्यालय केशव पूरम नई दिल्ली से 95.6 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, 2022 में उन्होंने स्नातक में राजनीतिशास्त्र की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की और 72.6 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण हुए। संजीव भाई में अकेले हैं और उनकी एक बहन है जो दिल्ली में ही रहकर स्नातक की पढाई कर रहीं हैं।


संजीव ने बताया कि उन्होंने 2022 में दिल्ली से स्नातक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और 2023 में पहले प्रयास में वह UPSC मेंस तक पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। पुनः दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर संजीव ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत तथा अटल विश्वास के साथ कुछ भी संभव है।


आगे अपनी इस यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से दस घंटे की पढ़ाई किया करते थे। नोट्स के लिए उन्होंने इस बीच कोचिंग का सहारा लेने की भी बात कही। यही नहीं अपनी इस तैयारी में उन्होंने यूट्यूब की भी मदद ली। अपनी सफलता का श्रेय संजीव ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।


सोहराब आलम की रिपोर्ट