बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 06:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में उत्तर से दक्षिण की ओर संपर्क सुविधा को और बेहतर बनाने की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र सरकार से एक नए ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर के तौर पर 'नारायणी-गंगा कॉरिडोर' का प्रस्ताव हम भेजने जा रहे हैं। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम केंद्र सरकार से नारायणी-गंगा कॉरिडोर विकसित करने का आग्रह करने जा रहे हैं।
इससे राज्य के उत्तर-पश्चिम कोने की सीधी संपर्कता दक्षिण-पश्चिम कोने से हो जाएगी । इससे भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों को त्वरित संपर्कता तो हासिल होगी ही साथ ही इसके पार्श्व में सड़कों का नया संजाल विकसित किया जा सकेगा ।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर बगहा (NH-727A) से आरा जिले के पातर की संपर्कता को सुनिश्चित करेगा । इसमें गंडक नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव भी शामिल है । पातर(आरा) में यह कॉरिडोर पटना-आरा-सासाराम हाईस्पीड कॉरिडोर(NH-119A) से जुड़ जाएगा ।
विजय सिन्हा ने कहा कि अभी आरा और छपरा के बीच अवस्थित गंगा पुल पर अतिव्यस्त यातायात की स्थिति देखी जाती है । जिनमें बड़ी संख्या भारी वाहन शामिल रहते हैं । लिहाजा गंगा नदी पर रिविलगंज में एक और पुल के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नारायणी-गंगा कॉरिडोर राज्य में सुदूर उत्तर से दक्षिण तक की यात्रा को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सुगम और सुरक्षित सड़क संपर्क के विजन अनुरूप तो होगा ही । साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के लक्ष्य के अनुरूप त्वरित संपर्कता उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कॉरिडोर निर्णायक साबित होगा।