ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Land Survey: हाई स्पीड बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे का काम शुरू, रेल...

Land Survey: हाई स्पीड बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे का काम शुरू, रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे बिहार के ये जिले; इन इलाकों में बढ़ जाएंगे जमीन के दाम

Land Survey: वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए जमीन सर्वे का काम सोमवार को शुरू हो गया. बिहार में पटना समेत 13 जगहों पर हाई स्पीट बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन होंगे.

18-Feb-2025 03:37 PM

By FIRST BIHAR

Land Survey: वाराणसी-पटना और हावड़ा के बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन कोरिडोर के लिए जमीन का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे खत्म होने के बाद जमीनों का अधिग्रहण शुरू होगा। पहले फेज में ग.-कोडरमा रेल सेक्शन पर जमीन का सर्वे शुरू किया गया है। इस सेक्शन के पर स्थित मानपुर में बुलेट ट्रेन के लिए मुख्य स्टेशन बनाया जाएगा। 


दरअसल, यूपी के वाराणसी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच 799 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें बिहार की राजधानी पटना समेत कुल 13 जगहों पर स्टेशन होंगे। सोमवार को इस परियोजनना के लिए जमीन सर्वे का काम शुरू हो गया गया के टनकुप्पा-पहाड़पुर स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे स्थित गांवों में जमीन सर्वे किया गया। संभावना जताई जा रही है कि इस कॉरिडोर के निर्माण से इसके अंतर्गत आने वाले इलाकों की सूरत बदल जाएगी और जमीनों के दाम भी बढ़ जाएंगे।


वहीं दूसरी ओर जमीन सर्वे की शुरुआत के साथ ही जमीन मालिकों को अपना घर खोने की चिंता सताने लगी है। लोगों को चिंता सता रही है कि हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए जितनी जमीन चाहिए, उससे गांव का स्वरूप बदल जाएगा। जमीन अधिग्रहण में बहुत से घर भी आ जाएंगे हालांकि जमीनों की वाजिब कीमत से अधिक कीमत सरकार जमीन मालिकों को देगी। इसके लिए 70 मीटर चौड़ी भूमि को अधिग्रहित किए जाने की योजना है और उसी योजना पर काम किया जा रहा है।


सर्वे का काम पूरा होने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू हो जाएगी। जिन रैयतों की जमीने इसके अंतर्गत आएंगी वह परेशान हैं लेकिन जिनकी जमीनें अधिग्रहण से बच जाएंगी उनकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। हाई स्पीड ट्रेन उत्तर प्रदेश-बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल से होकर चलेगी। कॉरिडोर के तहत बिहार के बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ और नवादा से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी, जिसे वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर कहा जाएगा।