ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey: सरकार ने दी जमीन सर्वे से जुड़ी अहम जानकारी, राजस्व...

Bihar Land Survey: सरकार ने दी जमीन सर्वे से जुड़ी अहम जानकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर दिया है यह बड़ा काम

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की अधिसूचना जारी कर दी है. इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है.

23-Feb-2025 06:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 661 गांवों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की अधिसूचना जारी कर दिया है. विभाग के सचिव जय सिंह के हस्ताक्षर से बिहार सरकार के 17 फरवरी, 2025 की तारीख में इससे संबंधित गजट का प्रकाशन किया गया है. इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है. 


बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (यथा संशोधित) अधिनियम, 2011 की धारा-12 की उपधारा (2) के तहत 13 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों द्वारा 44 अंचलों के कुल 661 राजस्व ग्रामों का अंतिम अधिकार अभिलेख भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को प्राप्त हुआ. निदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विभाग ने इसे मौजावार प्रकाशित किया है.


2011 के अधिनियम के नियम-16 के उपनियम (1) में प्रावधान है कि राज्य सरकार किसी क्षेत्र विशेष के संबंध में अधिसूचना द्वारा य़ह घोषित कर सकती है कि वहां अधिकार अभिलेखों का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है. य़ह अधिसूचना उस प्रकाशन का निर्णायक साक्ष्य माना जाता है.


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे बिहार सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि विभाग का य़ह काम राज्य में भूमि प्रबंधन के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने इस काम की कामयाब शुरुआत के लिए सचिव जय सिंह और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.


अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 300 और गांवों के अंतिम प्रकाशन का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही सभी को अधिसूचित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अंतिम रूप से प्रकाशित सभी मौजों में नए नक्शे के मुताबिक भूमि की मापी और नए खतियान के अनुसार दाखिल खारिज का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा. 


वर्ष 2020 में 20 जिलों के 89 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के प्रथम चरण का काम शुरू किया गया था. उनमें से 13 जिलों के 44 अंचलों के 661 मौजों का खतियान एवं नक्शा फाइनल हो चुका है. जिन जिलों ने इस काम में अच्छी प्रगति की है उनमें शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, जहानाबाद और लखीसराय जिलों के नाम शामिल हैं.


विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि शेखपुरा जिले में कुल 284 गांव हैं जिसमें 207 का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है. अगले एक-दो माह में य़ह जिला पूरी तरह से विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम से आच्छादित हो जाएगा. इसी तरह बेगूसराय के समहो, आखा और कुरहा अंचल के कुल 56 मौजों में से 50 में भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का काम पूर्ण हो चुका है. य़ह अंचल भी जल्द ही नए भूमि दस्तावेजों के आधार पर काम करने लगेगा.