ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar Land News: नए एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद इन जिलों में बढ़...

Bihar Land News: नए एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद इन जिलों में बढ़ जाएगी जमीनों की कीमत, Gold बन जाएगी आपकी जमीन; हो जाएंगे मालामाल

Bihar Land News: केंद्र सरकार ने गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है. एक्सप्रेसवे से जुड़े जिलों में जमीन की कीमत सोने के दाम से भी अधिक तेजी के साथ बढ़ने की उम्मीद है.

23-Feb-2025 02:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Land News: बिहार के जमीन मालिकों के लिए एक अच्छी खबर हैं। केंद्र सरकार ने गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है। 568.42 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से बिहार और पूर्वोत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलने जा रहा है। ऐसे में हिमालय से सटे तराई वाले जिलों के जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। इन इलाकों में जमीन की कीमत सोने के दाम से भी तेजी के साथ बढ़ेंगे।


दरअसल, केंद्र सरकार ने गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब साढ़े 37 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 568.42 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की 417.15 किलोमीटर सड़क बिहार के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। एक अनुमान के मुताबिक, अगले 6 महीने के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 


गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगी। इस परियोजना के अंतर्गत गंडक,बागमती और कोसी नदी के ऊपर पुलों का भी निर्माण कराया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण की जानकारी मिलने के साथ ही इन जिलों में जमीन के दाम तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के लिए 100 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अगर आपकी जमीन भी इन जिले में है तो आप खुशकिस्मत हैं, क्योंकि आपकी जमीन की कीमत भी आसमान छूने लगेगी। 


बता दें कि 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसेवे पर गाड़ियों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जिसके कारण काफी कम समय में लोग सफर तय कर सकेंगे। एक्सप्रेसवे आज के वक्त का सबसे अच्छा सड़क मार्ग माना जाता है। एक्सप्रेसवे को दोनों तरफ से रेलिंग से घेरा जाता है। इसकी ऊंचाई एनएच से अधिक होती है। इसका डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाता है ताकि इसमें कोई मोड़ नहीं हो और गाड़ियां अपनी गति से सीधे वे में चलती रहें।