बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
29-Mar-2023 10:20 AM
By First Bihar
PATNA: पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने आज राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नवनियुक्त चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चन्द्रन को एक सादे समारोह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके मंत्रिमंडल के सदस्य,एडवोकेट जनरल पी के शाही,पटना हाइकोर्ट के जज,अधिवक्ता व अधिकारीगण मौजूद रहे।
चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन ने पटना हाइकोर्ट के 44वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। उनसे पहले पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल थे,जिन्होंने लगभग तीन वर्षो से अधिक इस पद पर कार्य किया। फरवरी,2023 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
आपको बताते चलें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे पहले न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनाने की सिफारिश की थी। लेकिन फिर कॉलेजियम ने अधिक रिक्तियों और मुख्य न्यायधीशों के सुप्रीम कोर्ट में प्रोमोशन को ध्यान में रखते हुए अपनी इस सिफारिश को वापस लिया था। इसके बाद जस्टिस विनोद चंद्रन को पटना हाईकोर्ट का मुख्य नयायधीश बनाया गया। विनोद चंद्रन 24 अप्रैल 2025 को रिटायर होने वाले हैं।