मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित
30-Mar-2026 06:52 PM
By First Bihar
जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि आज मन सचमुच बहुत व्यथित है। शब्द कम पड़ रहे हैं, भावनाएं भारी हैं।दो दशकों से अधिक समय तक बिहार की राजनीति को दिशा देने वाले, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना हम जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह वही नेतृत्व है जिसने बिहार को निराशा और अव्यवस्था के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और सम्मान की नई राह दिखाई। जिन्होंने न केवल व्यवस्थाओं को सुधारा, बल्कि लाखों लोगों के जीवन में विश्वास और उम्मीद का संचार किया। आज उसी नेतृत्व से जुड़ा यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है। हमारे लिए वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि स्थिरता, विश्वास और प्रगति के प्रतीक हैं। बिहार के हर कार्यकर्ता और आमजन के मन में यही भावना है कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव बिहार की सेवा में बना रहे।