BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च
14-Mar-2025 01:59 PM
By First Bihar
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफरपुर में होली के दिन एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार ससुर-दामाद समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अहियारपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार दूर जाकर गिरे।
तेज रफ्तार वाहन बना मौत का कारण
मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक हवा में उछल गईं और सवार दूर जाकर गिर पड़े।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में
घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
मृतकों की हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम
इस हादसे में तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में रामपुर हरि थाना क्षेत्र के सुधाकर सहनी और उनके दामाद शामिल हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सुबोध कुमार की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।